सिवनी मालवा में बड़े वाहन चालकों ने बायपास पर लगाया जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बस ट्रक चालकों द्वारा देशव्यापी आन्दोलन के तहत सोमवार को चालकों ने हड़ताल कर दी है। जिसके तहत बस-ट्रकों के चक्के थम गए वही चालकों के द्वारा नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर सिवनी मालवा बायपास पर चक्काजाम कर दिया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार राकेश खजूरिया एवं सिवनी मालवा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ बायपास पहुंचे। जहाँ उनके द्वारा चालकों को समझाईस दी गई।
करीब 1 घंटे तक चक्काजाम जारी रहा आवागमन करने वाले लोग जाम से जूझते रहे। एहतियातन पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। बायपास पर पुलिस बल पहुंचा और जाम करने वाले चालकों को हिदायत दी। थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने बताया की हमारे द्वारा बड़े वाहन चालकों को समझाइश दी गई है की अपनी मांगो को सही मंच पर रखे ना की चक्काजाम करके आम लोगों को परेशान करें जिसके के बाद चालकों के द्वारा जाम खोल दिया गया।
बता दें कि विगत दिवस चालक संघ के पदाधिकारीयों ने तहसील कार्यालय पहुँच नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही मांगे पूरी ना होने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी गई थी। चक्काजाम कर रहे वाहन चालकों ने बताया की हमारे द्वारा 1 जनवरी से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू किया है। हम हिंट एंड रन के नए कानून का विरोध करते है। उसके विरोध स्वरूप ही हमारे द्वारा आज सड़कों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

